Home Blog आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

0

रायगढ़, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बापूनगर-ए, वार्ड क्रमांक 05 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में 12 से 24 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन प्राप्त एकमात्र आवेदन वार्ड की निवासी नहीं होने के कारण अपात्र पाया गया। अब इच्छुक पात्र आवेदिकाएं 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से किया जा सकता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here