Home Blog नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों का किया गया आरक्षण

नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों का किया गया आरक्षण

0

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29(क) तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण नियम 1994 के नियम 3 उपनियम 3 व 5 तथा नियम 4 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।

जिसके अनुसार भजनाहालारी वार्ड को अजजा मुक्त, पंडित दीनदयाल वार्ड अजजा मुक्त, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अजजा महिला, ईमलीपारा वार्ड अजजा मुक्त, भगत सिंह वार्ड अजा मुक्त, सुभाषचंद्र बोस वार्ड अनारक्षित मुक्त, लोकमान्य तिलक वार्ड अनारक्षित मुक्त, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड अनारक्षित मुक्त, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित महिला, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनारक्षित महिला, डॉ. अम्बेडकर वार्ड अनारक्षित मुक्त, मंडीपारा वार्ड अजजा मुक्त, शहीद गैंदसिंह वार्ड अजजा महिला, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड अनारक्षित महिला तथा इन्दरू केंवट वार्ड अजजा मुक्त के लिए आरक्षित किया गया। वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन श्री जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन के द्वारा राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मंे सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर तहसीलदार नरहरपुर श्री पुष्पराज पात्र और नगर पंचायत नरहरपुर के सीएमओ श्री रोशन सिंह ठाकुर सहित स्थानीय निर्वाचन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here