थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 326 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध, विवेचना जारी ।
◽ दिनांक 05.10.2026 की रात्रि पुष्पा स्टील चेमल माइंस क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा तीन चैन माउंटेन जेसीबी मशीनों में आग लगाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
◽ सूचना प्राप्त होते ही थाना लोहत्तर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
◽ घटना के संबंध में थाना लोहत्तर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 326 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
◽ प्रारंभिक विवेचना एवं घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान घटना के नक्सली घटना होने अथवा नक्सली गतिविधि से संबंधित होने का कोई स्पष्ट प्रमाण प्रारंभिक रूप से सामने नहीं आया है। तथापि पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
◽ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन, आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
◽ प्रकरण की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



