Home Blog नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार।

0
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :

◽ पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की गई।

◽ दिनांक 03.10.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी नाबालिक पुत्री के साथ किराये के मकान की छत पर घूम रहा था। इसी दौरान छत से लगे दूसरे हिस्से में हलचल की आवाज सुनाई देने पर उसने जाकर देखा, जहां किराये के मकान में रहने वाला आरोपी मकसुद अली नाबालिक बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पाया गया।

Ro.No - 14097/148

◽ प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 74 बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

◽ विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 07.10.2026 को उसे संजयनगर स्थित निवास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :

मकसुद अली उर्फ मकसुद खान, पिता मकबूल खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी संजयनगर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

पुलिस टीम :

निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक श्री मनोरथ जोशी, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक श्री गितेश्वर कुलदीप एवं आरक्षक श्री ईश्वर साहू।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण पुलिस तथा आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

सूचनाकर्ता द्वारा दी गई जानकारी एवं उसकी पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here