आरोपियों द्वारा गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को 06 पिकअप वाहनों में भरकर किया गया था चोरी।
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर 37 नग गौवंश, 04 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 03 पिकअप वाहन बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽ प्रार्थी रविकांत ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय एवं बछड़े दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से लापता हैं। पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि हिमांशू तिवारी एवं गौरव शोरी द्वारा आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया गया था।
◽ आरोपियों द्वारा पण्डरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को भेजने की बात कहकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीणों ने संबंधित गौशाला में जाकर जानकारी ली तो वहां नरहरपुर से कोई भी गौवंश पहुंचना नहीं पाया गया।
◽ शिकायत एवं पूछताछ के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◽ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे )के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।
◽ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने लगभग 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के बहाने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बताए अनुसार 06 पिकअप वाहनों में से 02 पिकअप में लदे 10 गौवंश ग्रामीणों को बांटने तथा 04 पिकअप में लदे 30 गौवंशों को बेचने की जानकारी सामने आई।
◽ आरोपियों की निशानदेही पर 37 नग गौवंश, कीमत ₹2,60,000, बरामद कर जप्त किए गए तथा उन्हें कांजी हाउस भेजा गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन कीमत ₹80,000 एवं 03 पिकअप वाहन कीमत ₹15,00,000 जप्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹18,40,000 की जप्ती की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. हिमांशू तिवारी, पिता मोहन तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी जामगांव बाजारपारा, थाना नरहरपुर।
2. गौरव शोरी, पिता धनराज शोरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जामगांव नीचेपारा, थाना नरहरपुर।
3. मनीष कुमार बघेल, पिता स्व. भारत बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जामगांव भुखहरापारा, थाना नरहरपुर।
4. विश्वनाथ कौशिक, पिता हेमंत कौशिक, उम्र 28 वर्ष, निवासी जामगांव भुखहरापारा, थाना नरहरपुर।
सभी आरोपियों को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
जप्त सामग्री
– 37 नग गौवंश – कीमत ₹2,60,000
– 04 नग मोबाइल फोन – कीमत ₹80,000
– 03 नग पिकअप वाहन – कीमत ₹15,00,000
– कुल जप्ती – ₹18,40,000
पुलिस टीम
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर; उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) पियुष कुमार यादव; प्रधान आरक्षक संवलू राम नेताम; आरक्षक नीलेश निषाद, पवन मरकाम, गुलशन मंडावी एवं धर्मेन्द्र साहू।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
आमजन से अपील की जाती है कि गौवंश चोरी, अवैध परिवहन अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



