Home Blog दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बी बंद...

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बी बंद रखने की जानकारी दी है। आइये जानते है आगे

0

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has informed that ITO metro station will remain closed. Let us know further 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया. इसकके चलते आज मेट्रो सेवा और कई रूट्स पर असर देखने को मिल सकता है.
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है और ऐहतियातन आईटीओ मेट्रो स्टेशन को शाम 6 बजे तक बंद किया गया है।

Ro.No - 13672/156

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजधानी में आज (22 मार्च)कई ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। शराब घोटाले में ED ने दिल्ली के सीएम को अरेस्ट किया है और आज इसी के चलते काफी विरोध-प्रदर्शन होने के आसार है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बी बंद रखने की जानकारी दी है।

DMRC ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा, ‘दिल्ली पुलिस की सलाब पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन 22 मार्च 20224 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच बंद रहेगा।’

बता दें कि गुरुवार (21 मार्च ) रात सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद इन सभी एडवाइजरी को जारी किया गया है। केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में अरेस्ट किया गया है। गुरुवार रात केजरीवाल के घर ईडी की एक बड़ी टीम पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। खबर यह भी है कि केजरीवाल के परिवार को सीएम हाउस में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, केजरीवाल और उनके परिवार के मोबाइल फोन आदि गैजेट्स ईडी ने जब्त कर लिए।

दिल्ली का आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज, 22 मार्च की सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बंद रहेगा. डीएमआरसी के मुताबिक, ये फैसला दिल्ली पुलिस के कहने पर लिया गया है. इसके अलावा आज कई रूट्स के ट्रैफिक पर भी असर देखने को मिल सकता है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया. जिसके चलते ये फैसला लिया गया है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज विशेष व्यवस्था के कारण कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को अगली सूचना तक इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी देश ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘तानाशाही की घोषणा’ है. ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया और एजेंसी के मुख्यालय ले गई. इसी के चलते केजरीवाल के घर और बीजेपी दफ्तर की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है. इसका असर आज दिनभर ट्रैफिक पर पड़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here