Home Blog उजियारा अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई...

उजियारा अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई ।

0
अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 5.950 लीटर शराब जप्त।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-

◽ उजियारा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

◽ इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोगर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई।

Ro.No - 14097/148

◽ मौके पर अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी नंदकुमार कांगे, पिता स्व. रामनाथ कांगे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मरदेल के विरुद्ध थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जप्त सामग्री:

* देशी प्लेन शराब – 15 नग पौवा, कुल 2,700 एमएल
* सिम्बा बीयर – 05 नग, कुल 3,250 एमएल
* कुल शराब – 5.950 लीटर
* कुल अनुमानित कीमत – ₹2,250/-

पुलिस टीम:-

प्रआर. 0551 विजय कुमार कटकवार, आरक्षक कोमल साहू, आरक्षक गौतम हुपेंडी एवं महिला आरक्षक रेवती शोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना 94791-55125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here