Home Blog प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र ग्राम – भडहा में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का...

प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र ग्राम – भडहा में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी।छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र ग्राम भड़हा रेलहा में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत पचपेड़ी के उप सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह टंडन के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षण का विषय खरीफ एवं रवि में उन्नत सिंचाई तकनीक एवं हाईटेक इरिगेशन सिस्टम के प्रबंधन पर रहा है कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर तरुण कुर्रे सहायक प्राध्यापक सस्य विज्ञान रही जिन्होंने आगामी दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए सिंचाई विशेष कर स्प्रिंकलर और ड्रिप जैसे तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए फसल प्रबंधन पर सारगर्भित जानकारी कृषकों को प्रदान किया।

Ro.No - 14097/148

उद्यानिकी विभाग से आए संदीप सिंह कुर्रे के द्वारा उद्यानिकी फसल में सिंचाई एवं ड्रिप इरीगेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, डॉ आरके भारद्वाज सहायक प्राध्यापक के द्वारा संरक्षित खेती में हाईटेक सिंचाई कैसे की जाती है के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें विशेष कर पाली हाउस तथा सेट नेट में खेती कैसे करते हैं और उसमें मिस्ट चेंबर बनाकर किस तरीके से सिंचाई की जाती है के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।ए के आहिरे एस ए डी ओ मस्तूरी के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पर जानकारी दी गई।

श्री नईम एवं हिमांशु के द्वारा हाईटेक सिंचाई पद्धति जैसे ड्रिप इरीगेशन, रैन गन और स्प्रिंकलर आदि पर किसानों को सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई कल दूसरे दिवस पर किसानों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप से सिंचाई संबंधित सजीव प्रदर्शन दिखाया जाएगा, आज के कार्यक्रम में कृषि विभाग से बलभद्र परिहार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतोष सोनंत जी और नवीन मेश्राम के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

परिषद द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीणों के उन्नयन विकास की दिशा में तकनीकी हस्तांतरण हेतु अनेकानेक कार्यक्रमों का संचालन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा के माध्यम से किया जा रहा है । प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के कृषकों एवं महिलाओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here