Home Blog बेलपहाड़ अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे समाजसेवी दीपक डोरा

बेलपहाड़ अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे समाजसेवी दीपक डोरा

0

रायगढ़। बेलपहाड़ में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव में रायगढ़ के समाजसेवी दीपक डोरा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामाजिक सेवा, मानव कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को शाम 7:15 बजे से रानी सती दादी मंदिर, बेलपहाड़ में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकता, सेवा, समानता और समाजहित के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Ro.No - 14097/148

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here