माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तर बस्तर कांकेर श्री संजीव कुमार टामक द्वारा सुनाया गया फैसला।
विशेष अपर लोक अभियोजक श्री शैलेन्द्र तिवारी द्वारा प्रकरण में की गई प्रभावी पैरवी ।
त्वरित एवं प्रभावी विवेचना तथा साक्ष्यों के संकलन में चौकी हल्बा की रही महत्वपूर्ण भूमिका।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽ दिनांक 08.11.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मृतक संतुराम देशमुख, जो पिछले एक वर्ष से ग्राम किलेपर में किरायेदार के रूप में रह रहा था, की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव उसके घर के समीप स्थित इमली के पेड़ के पास फेंक दिया गया है।
◽ रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 00/2025, धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा अपराध क्रमांक 136/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही :-
◽ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के.एलेशेला (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
◽ पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान आरोपी कैटिज कुलदीप, पिता श्री प्रमोद कुलदीप, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम किलेपर, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर की संलिप्तता सामने आई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
न्यायालयीन निर्णय
◽ विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, साक्षियों के न्यायालयीन कथनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष द्वारा प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
◽ माननीय न्यायालय द्वारा उपलब्ध मौखिक, परिस्थितिजन्य एवं अन्य साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करते हुए आरोपी को दोषसिद्ध ठहराया गया तथा आजीवन कारावास एवं ₹1,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया।
दोषसिद्ध आरोपी
◽ कैटिज कुलदीप, पिता श्री प्रमोद कुलदीप, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम किलेपर, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के संकलन तथा न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से दोषसिद्धि सुनिश्चित करने में चौकी हल्बा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम
निरीक्षक श्री कोमल भूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक श्री राकेश स्वर्ण,महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती जमुना ठाकुर,आरक्षक श्री सहदेव ठाकुर ,आरक्षक क्रमांक 1441 श्री लिलेश सिन्हा।



