Home Blog कुकुर्दीकेरा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न वीर शिवाजी क्लब चिंगराजपारा ने...

कुकुर्दीकेरा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न वीर शिवाजी क्लब चिंगराजपारा ने मारी बाजी

0
भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्या के हाथों हुए सम्मानित

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में ग्राम युवा संगठन एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या तथा जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Ro.No - 14097/148

चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी पहलों से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की बात कही। साथ ही छत्तीसगढ़ की कबड्डी प्रतिभाओं संजू देवी, मधु सिदार और गीता यादव का उल्लेख करते हुए युवाओं, विशेषकर बेटियों से मेहनत और निरंतर अभ्यास के जरिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना की।
प्रतियोगिता के विजेता एवं पुरस्कार इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान पर वीर शिवाजी क्लब चिंगराजपारा बिलासपुर (ए) ने 15,001 रुपये, द्वितीय स्थान पर वीर शिवाजी क्लब चिंगराजपारा बिलासपुर (बी) ने 10,001 रुपये, तृतीय स्थान पर नवागांव ने 7,001 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर मधुबन खुर्द, जिला सारंगढ़ की टीम ने 5,001 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

आयोजन में राजाराम मरार, परमेश्वर सेन, भूपेंद्र सिंह जगत सहित ग्राम युवा संगठन के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here