Home Blog महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी द्वारा महिला...

महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी द्वारा महिला के घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने की शिकायत।

0
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।
घटना का संक्षिप्त विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 10.10.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश जैन, पिता स्व. मोजी राम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी माटवाड़ा मोदी, कांकेर द्वारा उस पर गलत नीयत रखते हुए दिनांक 10.10.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे बिना अनुमति उसके घर में प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं लात से मारपीट की गई तथा छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया।

Ro.No - 14097/148

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 352/2026, धारा 74, 296 एवं 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

राजेश जैन, पिता स्व. मोजी राम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी माटवाड़ा मोदी, थाना एवं जिला कांकेर, छत्तीसगढ़।

आपराधिक रिकॉर्ड :

1. अपराध क्रमांक 87/2000, धारा 452, 294, 323, 34 भादवि।
2. अपराध क्रमांक 53/2001, धारा 3 जुआ अधिनियम।
3. इस्तगासा क्रमांक 190/2018, धारा 107, 116 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)।

पुलिस टीम

निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार साहू, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती हितेश्वरी चेलक, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती सावित्री मरकाम, आरक्षक श्री रोशन राठौर, आरक्षक श्री राधेलाल पोया, आरक्षक श्री रामुराम जुर्री, आरक्षक श्री रुद्र कुमार जुर्री एवं महिला आरक्षक श्रीमती गणेश्वरी कोडोपी।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अपराध, महिला संबंधी अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here