Home Blog सेवा की कहानी: जिला चिकित्सालय बीजापुर में दूरबीन पद्धति से गर्भाशय की...

सेवा की कहानी: जिला चिकित्सालय बीजापुर में दूरबीन पद्धति से गर्भाशय की सफल सर्जरी

0
आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन, मरीज को जिले में ही मिली विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला। जिला चिकित्सालय बीजापुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक दूरबीन पद्धति से गर्भाशय निकालने की शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। यह उपलब्धि जिले में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ग्राम मुसालूर, विकासखंड बीजापुर निवासी 47 वर्षीय कलमू चिन्नी, पत्नी सुक्कू, गर्भाशय में असामान्य वृद्धि और रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें 26 सितंबर 2026 को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। आवश्यक जांच के बाद 30 सितंबर को टोटल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (TLH) यानी दूरबीन पद्धति से गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपचार के बाद 4 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Ro.No - 14097/148

इस शल्यक्रिया में विशेषज्ञ सर्जन डॉ. रवि मडरिया एवं डॉ. आयुषी शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। वहीं, डॉ. पी. सुधाकर एवं डॉ. चारु यादव ने एनेस्थीसिया संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। ऑपरेशन थिएटर के स्टाफ ने भी आवश्यक सहयोग दिया।

कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी एवं सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन होने से जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here