Home Blog 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, जयकारों से...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा मस्तूरी क्षेत्र

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी स्थित लटेश्वर नाथ मंदिर से पेंड्री स्थित मां महामाया को चुनरी अर्पित करने के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में हजारों मातृशक्तियों सहित महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था, महिला शक्ति की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

183 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र

यात्रा का मुख्य आकर्षण 183 मीटर लंबी चुनरी रही, जिसे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता को अर्पित किया। यात्रा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना दिया। मंदिर परिसर में डॉक्टर सरिता भारद्वाज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती राजश्री चतुर्वेदी तथा प्रांत सह-संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल रहीं। डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में दरीघाट की सरपंच ललिता संतराम कश्यप, लिमतरा की सरपंच वस्त्रकार, किरारी के सरपंच ,तामेश सिंह ठाकुर सौमित्र शुक्ला सौरभ शुक्ला प्रकाश अवस्थी, प्रीतेशअवस्थी धर्मेंद्र कोसले, विजय अंचल, विवेक त्रिपाठी, कामता वर्मा, संदीप यादव, विजय सुमन, साहेब लाल कुर्रे, चंद्रप्रकाश निर्णेजक, बबलू राठौर और नागू प्रसाद का विशेष योगदान रहा।

वहीं मातृशक्ति में मालती केवट, शीलू कामतोड़़े, ममता यादव सहित सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई।

यह चुनरी यात्रा धार्मिक आस्था के साथ महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here