Home Blog बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने...

बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित

0

रायगढ़, बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ कला संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से आकर्षक चित्र, रंग-बिरंगी रंगोलियां और सुंदर मेहंदी डिजाइनों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Ro.No - 14097/148

इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. केनन डेनियल, सुमित कुमार, शैलेन्द्र मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा तथा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री विजय कुमार तिर्की, श्री अर्जुन जायसवाल, श्रीमती जया मजूमदार, श्री दीपक कुमार पटेल, श्री शिशिर देवांगन, श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री ईश्वर सारथी, श्री विजय साहू, श्री कलश यादव एवं श्रीमती उषा पटेल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here