Home Blog पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य, रमेश...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य, रमेश निषाद को मिली बड़ी राहत

0
5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया, पहले 03 से 04 हजार रूपए तक आने वाला बिजली बिल अब शून्य

उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के साथ-साथ शासकीय सेवकों के लिए भी बिजली खर्च में बचत का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित इस पहल का लाभ लेते हुए कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद ने भी अपने निज निवास मुड़पार (दखनी) में सोलर पैनल स्थापित करवाया है।

श्री रमेश निषाद ने बताया कि जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 05 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया। इससे पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 03 से 04 हजार रूपए तक आता था, लेकिन सोलर पैनल स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें हर महीने बिजली बिल में होने वाले खर्च में बचत हो रही है। श्री निषाद ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई, इस प्रकार उन्हें कुल 01 लाख 08 हजार रूपए की अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी शिक्षा विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से भी अपील की है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ उठायें और सोलर पैनल के माध्यम से अपने घर मंे ही बिजली उत्पादन कर योजना का लाभ उठाएं, मुफ्त में बिजली पाएं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here