Home Blog प्रोजेक्ट दक्ष के तहत कांकेर पुलिस की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करने...

प्रोजेक्ट दक्ष के तहत कांकेर पुलिस की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करने की पहल ।

0
सीडीआर सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग हेतु कांकेर पुलिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ।
साइबर विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में दक्षता बढ़ाने पर दिया गया जोर।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल (नोडल अधिकारी, साइबर) के नेतृत्व में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन कांकेर, सिंगारभाट में सीडीआर सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुंबई से आए विशेषज्ञ श्री मनोज दुबे एवं श्री केतन देसाई द्वारा जिले के विभिन्न थानों से उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं साइबर सेल की टीम को केतन सॉफ्टवेयर के उपयोग एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Ro.No - 14097/148

प्रशिक्षण के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण, उपलब्ध तकनीकी डेटा से महत्वपूर्ण तथ्यों की पहचान तथा आपराधिक प्रकरणों की विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना तथा साइबर अपराधों सहित अन्य आपराधिक मामलों की विवेचना को अधिक प्रभावी, सटीक एवं तथ्यपरक बनाना रहा।

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थानों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं साइबर सेल की टीम ने सहभागिता की। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग की जानकारी प्रदान कर विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर विश्लेषण को प्रोत्साहित किया गया।

प्रोजेक्ट दक्ष के माध्यम से कांकेर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, प्रभावी विवेचना एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता में निरंतर वृद्धि के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here