Home छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का कलेक्टर ने लिया समीक्षा बैठक

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का कलेक्टर ने लिया समीक्षा बैठक

0

राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को समय पर मिले राशन -कलेक्टर

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र अर्न्तगत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों का समीक्षा बैठक लेते हुए सभी हितग्राहियों को पात्रतानुसार खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि आज कलेक्टर द्वारा नगरपालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में राशकार्ड हितग्राही पहुंचे थे जिनसे चर्चा के दौरान यह ज्ञात हुआ कि नवनीकृत राशन कार्डों में कतिपय कारणों से कुछ हितग्राहियों को पिछले माह का राशन प्राप्त नहीं हुआ। इस पर कलेक्टर ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए अनावश्यक हितग्राहियों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी एवं नाराजगी व्यक्त करते हुऐ सीएमओ नगर पालिका जॉन पॉल दास एवं सहायक खाद्य अधिकारी बीएल पदमाकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here