मां जगत जननी के दर्शन कर भरतपुर-सोनहत सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
एमसीबी । शारदीय नवरात्रि महोत्सव पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लगातार दौरा कर रही हैं। वे विगत तीन दिनों से क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां जगत जननी की पूजा-अर्चना कर रही हैं और भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना कर रही हैं।
नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक इस दौरान वे पूजा समितियों एवं आयोजकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी कर रही हैं। साथ ही विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि भेंट कर धार्मिक आयोजनों के प्रति अपनी आस्था और सहभागिता प्रदर्शित कर रही हैं। उनके लगातार क्षेत्रीय दौरे से श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
विशाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनी चर्चा का विषय
उल्लेखनीय है कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे विशाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों तक पहुंचकर जनसंपर्क बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके बावजूद विधायक रेणुका सिंह लगातार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता निभा रही हैं। नवरात्रि के दौरान उनका लगातार दौरा उनकी सक्रियता और क्षेत्र के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।
क्षेत्र के विकास और जनभावनाओं के प्रति गंभीरता
विधायक रेणुका सिंह का अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति जुड़ाव केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख और उनकी भावनाओं से जुड़कर कार्य करने में भी विश्वास रखती हैं। भरतपुर-सोनहत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों तक पहुंचकर लोगों से संवाद करना और स्थानीय आयोजनों में सहभागिता निभाना उनकी सक्रिय कार्यशैली को रेखांकित करता है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ क्षेत्र की समस्याओं, जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को समझना भी जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नवरात्रि के दौरान लगातार विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन करना और क्षेत्रवासियों से मुलाकात करना उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रति जुड़ाव एवं गंभीरता को दर्शाता है।



