Home Blog ग्राम हिर्री के माता चौरा में गूंज रही जसगीत की धुन, ज्योति...

ग्राम हिर्री के माता चौरा में गूंज रही जसगीत की धुन, ज्योति कलशों से भक्तिमय हुआ वातावरण

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिर्री में नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता चौरा (देवगुड़ी) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में माता जी का ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। माता की आराधना और जसगीत की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

Ro.No - 14097/148

ग्रामीण संस्कृति और सनातन परंपरा में ग्राम के माता चौरा का विशेष महत्व है। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार, यहां ज्योति प्रज्वलित कर आदिशक्ति की आराधना करने से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा प्राकृतिक आपदाओं और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

गांव के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू ने बताया कि नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों और महिला समूहों द्वारा जसगीत के माध्यम से मां आदिशक्ति की स्तुति की जाती है। इस धार्मिक आयोजन में गांव के लोगों की विशेष सहभागिता रहती है।

पूजा-अर्चना में गांव के बैगा संतोष कैवर्त, सहायक तखत राम उर्फ बंजू केवट, परशुराम केवट, जसगीत गायक मुकुंदराम साहू, मनहरण साहू, बब्लू निषाद एवं संतोष साहू सहित सेवा में अनिल यादव, रामप्रसाद केवट, समारू साहू और संदीप पटेल सहयोग का विशेष योगदान रहा

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर ग्राम हिर्री में भक्ति और उत्साह का माहौल है। जसगीत की गूंज और ज्योति कलशों की रोशनी से माता चौरा श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here