Home Blog अंबेडकरनगर में समर्पण सेवा समिति एवं अंतरंग के तत्वावधान में मेडिकल कैंप...

अंबेडकरनगर में समर्पण सेवा समिति एवं अंतरंग के तत्वावधान में मेडिकल कैंप और वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

0

अंबेडकरनगर। समर्पण सेवा समिति एवं अंतरंग के संयुक्त तत्वावधान में आज अंबेडकरनगर में मेडिकल कैंप एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही वस्त्र वितरण के माध्यम से उनकी सहायता करना रहा।

मेडिकल कैंप में लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिला।

Ro.No - 14097/148

कार्यक्रम में समर्पण सेवा समिति के सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं, अंतरंग की ओर से श्री संतु अग्रवाल एवं श्री बजरंग अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। आयोजकों की इस पहल को समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here