Home Blog गौ सम्मान अभियान के लिए प्रत्येक पंचायत से 2100 हस्ताक्षर जुटाने का...

गौ सम्मान अभियान के लिए प्रत्येक पंचायत से 2100 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

0

कांकेर । गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर संत भरत महाराज शनिवार को कांकेर पहुंचे कांकेर जिले के तहसील में प्रवास कर अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के क्रम में उन्होंने कांकेर में भी लोगों से संवाद किया इस दौरान गौ भक्तों ने भगवा गमछा व तिलक लगाकर स्वागत किया बैठक के उद्देश्यों समर्थन हस्ताक्षर अभियान एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की संत भरत महाराज ने अभियान के तहत जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2100 समर्थन रूपी हस्ताक्षर जुटाने की बात कही इसके माध्यम से अभियान के प्रति लोगों का समर्थन दर्ज कराने और गौ सम्मान के विषय को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा उन्होंने आमजन से अभियान से जुड़ने और इसकी गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर भी जानकारी दी गई बताया गया कि 24 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए लोगों को आग्रह किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here