Home Blog माता जागरण में वंदिता साहू के मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल,...

माता जागरण में वंदिता साहू के मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, विधायक दिलीप लहरिया और भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या हुए शामिल

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। माता रानी की आराधना, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर माता जागरण कार्यक्रम में लोकगीत एवं भजन गायिका वंदिता साहू ने अपने मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का अमृत पान कराया। उनके सुमधुर भजनों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। माता रानी के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन समिति का उत्साह बढ़ा और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लोकगीत एवं भजन गायिका वंदिता साहू ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक झाकी तथा गायकी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किए ।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की।

माता जागरण का यह आयोजन धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देर रात तक माता रानी की भक्ति और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्या ने उपस्थित जन समुदाय को नवरात्र पर्व एवं विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here