अवैध शराब निर्माण एवं मिलावट में उपयोग की आशंका के चलते बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, पौवा, स्टीकर, होलोग्राम एवं ढक्कन किया गया था बरामद।
प्रकरण में फरार आरोपी पंकज गुप्ता एवं मनोज गुप्ता गिरफ्तार।
पूर्व में 10 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
◽इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर स्थित उत्तम देवनाथ के किराए के मकान में अवैध शराब में मिलावट करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, पौवा, स्टीकर, होलोग्राम एवं ढक्कन रखे गए हैं।
◽सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, पौवा, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, होलोग्राम एवं ढक्कन बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 180 एमएल के 30 भरे हुए पौवा भी बरामद किए गए।
उक्त शराब की खाली बोतलें, पौवा, स्टीकर, होलोग्राम एवं ढक्कन लावारिस हालत में पाए जाने पर धारा 106 BNSS के तहत समक्ष गवाहों के जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया था।उक्त सामग्री का उपयोग अवैध शराब में मिलावट एवं अनधिकृत पैकेजिंग में किए जाने की आशंका के संबंध में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 186 / 26 धारा 336(3), 338, 340, 111, 61 BNS 36, 34(2),34(1),59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 2002 के तहत विवेचना की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में 08 आरोपियों को दिनांक 15.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है—
(1) प्रेम सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी करिहा थाना चारामा जिला कांकेर ।
(2) उमेंद्र बघेल पिता संत राम बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी बागडोंगरी थाना नरहरपुर जिला कांकेर ।
(3) रोहित देवांगन पिता गोवर्धन देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी कचौरा दुर्गा चौक जगदलपुर जिला बस्तर।
(4) प्रदीप सलाम उर्फ प्रदीप ध्रुव पिता अँगा राम उम्र 30 वर्ष निवासी अकलाडोंगरी जिला धमतरी ।
(5) बुलेश देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन उम्र 33 वर्ष निवासी सेमरा थाना सिहावा जिला धमतरी ।
(6) गजेंद्र बघेल पिता स्वर्गीय श्याम सिंह बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सरंडी थाना ताडोकी जिला कांकेर ।
(7) जितेंद्र यादव पिता दुर्गा राम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मुला मिर्ची पारा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर ।
(8) नवाब अंसारी पिता तयब अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी बालौदा बाजार जिला बलौदा बाजार ।
(9)पुरुषोत्तम गुप्ता, पिता राजकुमार गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी आजाद चौक, गरियाबंद, जिला गरियाबंद।
(10)इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू, पिता राजकुमार गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद चौक, गरियाबंद, जिला गरियाबंद।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
1. पंकज गुप्ता, पिता – ओमप्रकाश गुप्ता, उम्र – 40 वर्ष, निवासी – हाल सेजबहार
– आरोपी द्वारा शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले होलोग्राम एवं स्टिकर उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता था।
– जब्ती: 02 नग मोबाइल फोन।
2. मनोज गुप्ता, पिता – त्रिवेणी राम गुप्ता, उम्र – 49 वर्ष, निवासी – कुम्हारी
– आरोपी माँ अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी का संचालक है।
– आरोपी द्वारा पुरानी शराब की बोतलों को पुनः उपयोग हेतु तैयार कर संबंधित ब्रांड को बेचने का कार्य किया जाता था।
– पुरुषोत्तम गुप्ता की मांग पर आरोपी द्वारा शराब की फैक्ट्री को बोतलें भेजी जाती थीं।
– संबंधित फैक्ट्री को सीलबंद कर आवश्यक सामग्री जब्त की गई है।
जब्त सामग्री का विवरण:
1. 2,261 कार्टून, जिनमें खाली शीशियां भरी हुई हैं।
2. 698 प्लास्टिक कैरेट, जिनमें खाली शीशियां भरी हुई हैं।
3. 79 बोरियां, जिनमें पुरानी उपयोग की गई बोतलें भरी हुई हैं।
4. 440 खाली प्लास्टिक कैरेट।
5. कुल 1,22,310 खाली बोतलें।
6. 12 प्लास्टिक ड्रम, जिनमें खाली बोतलें भरी हुई हैं।
जब्त सामग्री की अनुमानित कुल कीमत: लगभग ₹10लाख/-।
प्रमुख रूप से बरामद सामग्री:-
मैकडॉवल नं. 01, रॉयल स्टेज, रॉयल चैलेंज, आर.एस., आर.सी., आई.बी. सहित विभिन्न ब्रांडों के खाली पौवा, बोतल, अद्धी, स्टीकर, होलोग्राम, बारकोड एवं ढक्कन बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर, थाना भानुप्रतापपुर के अधिकारी-कर्मचारी एवं साइबर टीम कांकेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री, मिलावट, जुआ, सट्टा अथवा अन्य किसी भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
📞 कांकेर पुलिस हेल्पलाइन : 94791-55125




