Home Blog फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

0
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

उत्तर बस्तर कांकेर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संबंध में कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 गुरूवार तथा अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 सोमवार को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 02 नवम्बर 2026 तक, प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि 12 नवम्बर 2026 दिन गुरूवार, दावे-आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक एवं दावे आपत्तियों का निराकरण 28 दिसम्बर 2026 सोमवार तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 सोमवार को किया जाएगा।

Ro.No - 14097/148

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा पात्र मतदाता तथा छूटे हुए मतदाता संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम अथवा https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन तथा विलोपन करने के संबंध में समय-सीमा में सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here