Home Blog शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार ।

0
जिला अस्पताल कांकेर में उपचार के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध।
मामले का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संतोष जैन के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

नाबालिग पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल, कांकेर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान हुई जांच में उसके लगभग सात माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे जानता था तथा फरवरी 2026 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

Ro.No - 14097/148

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना आमाबेड़ा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तुरसिंह कोमरा, उम्र 18 वर्ष, निवासी आमाकड़ा, थाना ताड़ोकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरिशचन्द्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम एवं राजकुमार दर्रो, आरक्षक कृष्णा भारकर, विकास कुमार, चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा, उत्तम ठाकुर, दिलीप कचलाम, जैनु हुर्रा एवं महिला आरक्षक प्रतिभा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here