महिला से अश्लील आशय से छेड़छाड़ कर आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22.10.2026 को पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली कांकेर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.09.2026 को वह अपनी किराना दुकान में बैठी थी। इसी दौरान ग्राम हाटकोगेंरा निवासी मनोज साहू दुकान में कुछ सामान खरीदने आया और गलत नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़कर अनुचित बातें करने लगा।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 75(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी के लिए महिला प्रधान आरक्षक सवित्री मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम हाटकोगेंरा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश देकर घेराबंदी की तथा आरोपी मनोज साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी मनोज साहू (उम्र 49 वर्ष), पिता खेदूराम साहू, निवासी ग्राम हाटकोगेंरा, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी का विवरण
नाम: मनोज साहू,पिता का नाम: खेदूराम साहू
उम्र: 49 वर्ष,निवासी: ग्राम हाटकोगेंरा, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
पुलिस टीम का विवरण
– निरीक्षक जितेन्द्र साहू
– प्रधान आरक्षक कौशल साहू
– महिला प्रधान आरक्षक सवित्री मरकाम
– आरक्षक रामू जुर्री
– आरक्षक अनिल मरकाम
– महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी
📢 कांकेर पुलिस की अपील
किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



