Home Blog 51वें वर्ष में भव्य झांकी के साथ मां दुर्गा की विदाई, नम...

51वें वर्ष में भव्य झांकी के साथ मां दुर्गा की विदाई, नम आंखों से भक्तों ने कहा मां अगले बरस फिर आना

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक मस्तूरी द्वारा 51वें वर्ष में आयोजित शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ निकाली गई विदाई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान माता रानी को विदाई देते समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। खासकर मातृशक्तियों की भारी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भावुक और भक्तिमय बना दिया।

मां शेरावाली के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, धुमाल , राज बैंड,गडवा बाजा, करमा नृत्य , मांदर और भक्तिमय संगीत के बीच निकली भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करते हुए उनके जयकारे लगाते नजर आए। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक आयोजनों से गुलजार रहा दुर्गा चौक विदाई के समय भावनाओं से भर उठा।

मातृशक्तियों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता रानी से अगले वर्ष फिर आगमन करने की प्रार्थना की। विदाई के इस अवसर पर ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से माहौल गूंज उठा।

नवयुवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा 51वें वर्ष में आयोजित यह भव्य दुर्गोत्सव आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से इसी उत्साह और उमंग के साथ माता रानी के स्वागत का संकल्प लिया। विसर्जन झांकी में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के सभी सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here