Home Blog चारामा नगर पंचायत में शासकीय फाइल गुम होने का मामला,जांच की मांग

चारामा नगर पंचायत में शासकीय फाइल गुम होने का मामला,जांच की मांग

0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के जीर्णोद्धार कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइल गायब होने पर पार्षदों, एल्डरमेन और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश; कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
चारामा।

नगर पंचायत चारामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण शासकीय फाइल विभागीय कर्मचारी के पास से गुम होने का मामला सामने आया है। शासकीय अभिलेखों की सुरक्षा और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े इस मामले को लेकर नगर पंचायत के पार्षदों, एल्डरमेन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में 27 अक्टूबर को नगर पंचायत चारामा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम उप अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित फाइल के गुम होने की जांच कराए जाने तथा मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Ro.No - 14097/148

ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है कि शासकीय कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सुरक्षित रखरखाव विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में जीर्णोद्धार कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइल का गुम होना गंभीर विषय है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संबंधित शिकायतकर्ता एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जवाबदेही विभागीय अधिकारियों की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद संदीप मेश्राम, अंजू सोनकर, एल्डरमेन परमेश्वर यादव, जागेश्वर सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चारामा ओम प्रकाश साहू एवं मंडल महामंत्री संतोष नाहर शामिल रहे।
अब इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here