Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग महा सेल ने होली के पूर्व...

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग महा सेल ने होली के पूर्व किया सम्मेलन

0

 

हमारा संगठन परिवार भाव के साथ कार्य करता है इसलिए होली मिलन समारोह में सभी शामिल हों … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

Ro.No - 13672/156

सक्ती।। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला महिला सेल, सक्ती के द्वारा होली मिलन समारोह को लेकर पटेल भवन में आवश्यक सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें संथन के द्वारा धूल पंचमी के पूर्व भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर महिला सेल के जिला अध्यक्ष कांता यादव, उपाध्यक्ष अनीता पटेल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन में उपस्थित होने के लिए साधुवाद प्रगट किया तो वहीं संचालन करते ह जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने भव्य होली मिलन समारोह आयोजित रखने का प्रस्ताव दिया जिसे कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने इस पर सहमति जताते हुए धूल पंचमी के पूर्व होली समारोह के स्थान तिथि व समय सुनिश्चित कर सभी सदस्यों को आयोजन की सूचना देने की बात कही ताकि अधिकाधिक संख्या में संगठन के लोग शामिल हो सकें क्योंकि हमारा संगठन एक परिवार की भांति कार्य करता है ।
आज इस अवसर पर डा विजय लहरे, उदय मधुकर, फागूलाल, रेवती नंदन, पालूराम, लक्ष्मीन , राजकुमारी मांडवी साहू आदि के साथ संगठन के सदस्यों की गरिमामय सहभागिता रही। अंत में सभी रंग गुलाल लगा गले मिलकर होली की परस्पर शुभकामनाएं देते हुए और मिष्ठान ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here