Home Blog एमसीबी जिले के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध स्वास्थ्य...

एमसीबी जिले के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

0
लोक निर्माण विभाग के आदेश के बीच मंत्री का स्पष्ट संदेश—एमसीबी जिले का हक और मान-सम्मान सुरक्षित रहेगा

एमसीबी । एमसीबी जिले के हितों और अधिकारों को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जिले के हक और अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र के विकास और जनता के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

लोक निर्माण विभाग के आदेश से जुड़ा मामला

लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102/1316/2026-PWD के अनुसार, सेतु निर्माण उपसंभाग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से संबंधित कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में मनेंद्रगढ़ स्थित सेतु उपसंभाग में कार्यरत समस्त अमले को आगामी आदेश तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय के लिए कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ro.No - 14097/148

अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतियां प्रमुख अभियंता, कलेक्टर और जिला कोषाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

जिले के हित सर्वोपरि

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जिले के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए भरोसा दिलाया है कि एमसीबी जिले के अधिकारों और सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उनके इस रुख से जिले के हितों को लेकर जारी चर्चा के बीच स्थानीय स्तर पर उम्मीद जगी है।

क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े सभी निर्णयों में एमसीबी जिले के हितों, विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here