Home Blog चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी...

चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

0
कलेक्टर ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, राहत एवं बचाव के लिए सभी विभाग अलर्ट

रायगढ़ । चक्रवात अर्नब के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, निचले इलाकों में निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आम नागरिकों की सहायता एवं आपात स्थिति में सूचना देने के लिए प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया गया है। जिला एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ro.No - 14097/148

प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here