Home Blog युवती के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के...

युवती के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

0
घटना का संक्षिप्त विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की गई।

दिनांक 28.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी मनीष गोस्वामी द्वारा दिनांक 05.03.2026 को उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी मौका पाकर अपने घर में उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कहने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था तथा मारपीट भी करता था। आरोपी की धमकियों के कारण पीड़िता भयवश घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी नहीं दे पाई।

Ro.No - 14097/148

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 381/2026, धारा 64(1), 64(2)(उ), 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर से आरोपी के अपने निवास स्थान बरदेभाटा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक श्रीमती लता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनीष गोस्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं गिरफ्तारी के आधारों के संबंध में अवगत कराते हुए आरोपी को दिनांक 29.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी का विवरण

मनीष गोस्वामी, पिता स्व. भुनेश्वर पुरी गोस्वामी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।

पुलिस टीम का विवरण

निरीक्षक श्री जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक श्रीमती लता सिंह, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, आरक्षक रूद्र जुर्री, रोशन राठौर, रामप्रसाद साहू, महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी एवं पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों पर नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here