Home छत्तीसगढ़ वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा के आदर्श रंगों में रंगे स्कूली बच्चें

वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा के आदर्श रंगों में रंगे स्कूली बच्चें

0

 

 

Ro.No - 13672/156

मालखरौदा। होली से पूर्व विद्यालय में हुआ प्री आदर्श होली सेलिब्रेशन जिसमे विद्यालय के बच्चे नाचते झूमते एक दूसरे को रंग बिरंगे रंगो से रंग दिए और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बहुत ही आकर्षक रंग बिरंगे रंगो का टेबल सजाया गया था जिसके चारो तरफ बच्चे होली थीम गीतों में नाचते झूमते घूमते रंग बिरंगे रंगो से खेल रहे थे और रंगो की खुशियां मना रहे थे, जिसका दृश्य काफी आकर्षक अपने आप में होली उत्सव के एक आदर्श नजारा को दर्शित कर रहा था। होली के रंगो के साथ बच्चें एक दूसरे को भाईचारा, स्नेह और सदभाव का संदेश दे रहे थे। जहां पूरा विद्यालय परिवार एक आदर्श होली के माहौल में रंगे थे और काफी उत्साहित थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.डी. मेहेर ने सभी छात्र छात्राओं और विद्यालयीन परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाई चारा, प्रेम और आपसी सदभाव का त्यौहार है, होली भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है जो रंगों का उत्सव मनाने के लिए मानाया जाता है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। होली का महत्व रंगों की भरमार, खुशियों का प्रकटीकरण के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।
भारतीय परंपरा के साथ आधुनिक शिक्षा की ओर अग्रसर मालखरौदा अंचल में वंदे मातरम आदर्श विद्यालय अपने आप में एक आदर्श है जहां बेहतर शिक्षा दीक्षा और संस्कार के साथ छात्रों की चंहुमखी विकास पर जोर देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here