रिपोर्टर सतीश शुक्ला ले लूंगा
लैलूंगा । दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महारैली में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महारैली में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की करोड़ो संख्या में उपस्थिति रही।
महारैली के दौरान कांग्रेस के झंडों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में शामिल विधायक विद्यावती सिदार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दिल्ली में आयोजित इस महारैली में विधायक विद्यावती सिदार की सहभागिता को लैलूंगा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।



