Home Blog प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी वाहनों का आतंक, ट्रेलर फंसने से लगा...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी वाहनों का आतंक, ट्रेलर फंसने से लगा लंबा जाम

0
निर्धारित भार से कई गुना अधिक वजन लेकर दौड़ रहे ट्रेलर, राहगीरों में हादसे का डर, मस्तूरी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। जयरामनगर से क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार पहुंच मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क इन दिनों भारी भरकम वाहनों के दबाव से बदहाल होती जा रही है। इस सड़क पर निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक वजन लेकर सैकड़ों भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ।

Ro.No - 14097/148
राहगीरों में भय का माहौल

इस समस्या से हर रोज आना जाना करने वाले ग्रामीणों एवं वहां पर निवास रात ग्राम वासियों में भय का माहौल व्याप्त है।

भनेसर एवं पाराघाट क्षेत्र में कोलवाशरी, कोल डिपो और राशि स्टील पावर प्लांट संचालित हो रहा है इसी कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोयला लोड कर ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही होती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित यह मार्ग भारी वाहनों के लगातार दबाव को झेलने में सक्षम नहीं है, बावजूद इसके नियमों को ताक पर रखकर भारी वाहनों का परिचालन जारी है।

बीते दिन राशि स्टील पावर प्लांट से कोयला लोड कर निकला एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर फंस गया। इसके चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहन फंसने और दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित होती रहती है। कई बार आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद आखिर इनका परिचालन कैसे जारी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्षेत्रवासियों ने मस्तूरी प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here