Home Blog दीपावली पर्व के मद्देनजर सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा...

दीपावली पर्व के मद्देनजर सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

0
🔷 त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली व्यापारिक गतिविधियों के दृष्टिगत नकदी, आभूषण एवं दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
🔷 कर्मचारियों का सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे एवं अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री जितेन्द्र साहू उपस्थिती में आगामी दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, व्यापारिक गतिविधियों एवं लेन-देन को ध्यान में रखते हुए सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली कांकेर द्वारा शहर के सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर के विभिन्न सराफा प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Ro.No - 14097/148
बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश :-

1. प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पूर्ण पते का सत्यापन कर आवश्यक रिकॉर्ड संधारित रखें।

2. दुकान खोलने एवं बंद करने के समय विशेष सतर्कता बरतें। नकदी एवं कीमती आभूषणों को सुरक्षित लॉकर में रखें तथा अनावश्यक रूप से अधिक नकदी दुकान में न रखें।

3. प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें तथा सायरन एवं अलार्म सिस्टम को क्रियाशील रखें।

4. दुकान के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि पर नजर रखें। दुकान बंद करते समय विशेष सावधानी बरतें।

5. किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं पुलिस से समन्वय स्थापित करने के लिए सराफा व्यापारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए।

6. किसी भी व्यक्ति द्वारा चोरी के अथवा संदिग्ध आभूषण बेचने का प्रयास किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

7.  त्योहारी सीजन में ऑनलाइन भुगतान के दौरान फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट, यूपीआई फ्रॉड एवं अन्य सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी गई। भुगतान की पुष्टि बैंक खाते में राशि प्राप्त होने के बाद ही करें।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कांकेर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि त्योहारी सीजन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं कीमती सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 94791-55125 पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here