Shahrukh Khan was seen blowing smoke in the stadium, created a ruckus, pictures went viral, know
शाहरुख खान शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। केकेआर और हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच मैच के दौरान खुलेआम स्टेडियम में…
रायपुर। आईपीएम मैच के दौरान शाहरुख खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में किंग खान स्टेडियम में सिगरेट पीते दिखे। इस वीडियो पर फैंस काफी नाराज दिखे और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला…
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। केकेआर और हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच मैच के दौरान खुलेआम स्टेडियम में शाहरुख़ खान स्मोकिंग करते हुए दिखे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसके लिए शाहरुख को जमकर लताड़ लगाई और इसे युवाओं के लिए गलत संदेश बताया। नीचे देखें वीडियो…
इसके पहले भी आईपीएल में शाहरुख का विवादों से नाता रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब वो आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में स्मोकिंग करते हुए पकड़े गए हैं। इससे पहले 2012 सीजन के दौरान भी उन्हें स्टेडियम में सिगरेट पीते हुए देखा गया था। तब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाहरुख सिगरेट पीते हुए देखे गए थे। इस मामले में उनके खिलाफ जयपुर की लोकल कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था।
पहले भी स्मोकिंग के कारण विवादों में
वैसे भी आईपीएल में शाहरुख का विवादों को पुराना नाता है. ये पहला मौका नहीं है जब वो आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में स्मोकिंग करते हुए पकड़े गए हैं. इससे पहले 2012 सीजन के दौरान भी उन्हें स्टेडियम में सिगरेट पीते हुए देखा गया था. तब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाहरुख सिगरेट पीते हुए देखे गए थे. इस मामले में उनके खिलाफ जयपुर की लोकल कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था. इसके अलावा मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ से झगड़ने के कारण उन पर कई साल तक स्टेडियम में आने पर बैन लगा रहा.
एंटरटेनमेंट डेस्क. होली के रंगों के साथ लोग आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रंग में भी रंगे नजर आ रहे हैं। शनिवार को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ईडन गार्डन्स पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान KKR टीम के मालिक और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपनी का सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे, जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही है। शाहरुख ने इस दौरान फैन्स को फ्लाइंग किस दिया, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा भी किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच रहा है। दरअसल, स्टेडियम से उनकी सिगरेट पीते फोटो वायरल हो रही है और लोग उनपर भड़ास निकाल रहे हैं।
स्टेडियम में धुआं उड़ाते दिखे शाहरुख खान
आईपीएल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को जब शाहरुख खान अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे तो लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। कोलकाता की पारी के दौरान शाहरुख स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच का मजा लेते नजर आए। इसी दौरान वह सिगरेट पीते हुए कैमरा कैद हो गए। उनकी धुआं उड़ाते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शाहरुख की इस हरकत से उन्हें खूब खरीखोटी सुनने को मिली।
शाहरुख खान को पड़ी लताड़
शाहरुख खान की सिगरेट पीते फोटो जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आई, बवाल गया और लोग उन्हें खरीखोटी सुनाने लगे। एक ने लिखा- ये शाहरुख खान है बॉलीवुड एक्टर और KKR टीम का मालिक। ये सरेआम नेशनल टीवी पर सिगरेट पी रहा है। @BCCI क्या ग्राउंड पर सेमोकिंग की अनुमति है ?? इसका युवाओं पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए @iamsrk. एक अन्य ने लिखा- वाह क्या सीन है किंग खान सिगरेट पीते हुए, वह कई लोगों के आदर्श हैं। #शाहरुख खान #IPL2024 #KKRvsSRH. एक ने ताना मारते हुए लिखा- #SRK फुल फॉर्म = स्मोक रुख खान, ये यूथ के आइडल है। वैसे आपको बता दें कि शाहरुख इससे पहले 2012 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी सिगरेट पीते देखे गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ जयपुर की लोकल कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था।



