Home Blog सोलर पैनल से बिजली बिल में आयी कमी, हितग्राहियों को मिल रही...

सोलर पैनल से बिजली बिल में आयी कमी, हितग्राहियों को मिल रही आर्थिक राहत

0
राज्योत्सव में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय समारोह में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि घरों में सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है। रायगढ़ निवासी सोनिया तामस्कर ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 6 हजार रुपये तक आता था। सोलर पैनल लगवाने के बाद अब बिजली बिल में कमी आई है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की राशि भी उन्हें लगभग 15 दिनों के भीतर प्राप्त हो गई।

इसी तरह चक्रधर नगर निवासी पुष्पा महंत ने बताया कि उन्होंने अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे बिजली बिल में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। अब वे एक और 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सोलर पैनल से बनने वाली बिजली और घर में होने वाली खपत की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। दोनों हितग्राहियों ने योजना को बिजली खर्च कम करने में उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here