खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम में दिवाली विथ अपने में सैकड़ों बच्चों को दिवापली किट प्रदान

खरसिया।मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने आज बुधवार को खरसिया पुलिस के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियों की दीपावली मनाई। जिसमें सैकड़ों अंचल के बच्चों को जो आर्थिक स्थिति के कारण दीपावली का पर्व नहीं मना पाते उन्हें दिया तेल बाती चोकलेट फटाके बिस्किट मिठाई अनेको चीज़ें वितरण किया गया साथ ही उनके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर डांस भजन कविता बच्चों ने गाया इस कड़ी में खरसिया के एस डी एम प्रवीण भगत, एसडीओपी सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, राजेश घंसू , रतन अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश केशरवानी, महिला विंग खरसिया की अध्यक्ष आशा अग्रवाल , उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता , रजनी अग्रवाल ,ललिता शर्मा, प्रदेश सदस्य हिमांशु अग्रवाल, संस्कार गोयल , लोकेश गर्ग , निलेश अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण चौकी पुलिस साथीगण सभी की उपस्थिति रही साथ ही खरसिया नगर के अलग अलग मोहल्ले से आए बच्चों ने पुलिस विभाग एवं हेल्पिंग हैंड्स के साथ फटाके फोड़े खुशिया मनाई एसडीम, एसडीओपी , चौकी प्रभारी, एवं मनोज गोयल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं सभी बच्चों ने भारत के बच्चा बच्चा भजन एवं पाताल चटनी भजन में नृत्य किया।
एसडीओपी सतीश भार्गव ने सभी बच्चों को ध्यानपूर्वक दिवापली मनाने एवं अन्य कई प्रकार की आवश्यक बाते बताई। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हर वर्ष यह इवेंट करता है। साथ ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक रमेश अग्रवाल वूमेन विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे ने खरसिया महिला विंग एवं खरसिया की टिम को इस शानदार आयोजन हेतु बधाई दी। प्रदेश अध्यक्षा वूमेन विंग बबीता अग्रवाल बताती है कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब हमेशा तत्पर है हमारी टिम हर जरूरतमंद लोगों तक खुशियां पहुंचाने का प्रयास करती है और हमेशा करेगी। रक्तदान की सेवा के साथ साथ जागरूकता के और हर त्योहारों में हर जरूरतमंद लोगों के साथ मनाते है। साथ ही पुलिस विभाग के साथ जुड़कर उनके हर सामाजिक कार्यक्रम में हम योगदान देते है और हमेशा देंगे।



