Home छत्तीसगढ़ स्वीप कार्यक्रम के तहत मालखरौदा में 04 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता...

स्वीप कार्यक्रम के तहत मालखरौदा में 04 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

 

 

*मालखरौदा सीईओ ने कलमी से बड़ेसीपत तक होने वाली स्कूटी-सायकल रैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील*

Ro.No - 13672/156

 

 

 

सक्ती/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक बी पी भरद्वाज के निर्देशन में मालखरौदा विकासखंड सहित अन्य सभी विकासखंड में विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही हैl स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाताओं मे मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया मे सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत मालखरौदा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी के आदिले द्वारा मालखरौदा में विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गईl मालखरौदा में आज ग्राम पंचायत बीरभांठा से पोता तक कुल 4 किलो मीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता सुबह 7 बजे आयोजित की गईl जिसमे बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुएl मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आदिले द्वारा मालखरौदा जनपद पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को कलमी से बड़ेसीपत तक आयोजित किये जा रहे स्कूटी-सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में आमजन से भाग लेने की अपील की हैl

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा से प्राप्त जानकारी अनुसार आज आयोजित विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता अंतर्गत पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान श्री भुनेश्वर (ग्राम बीरभांठा), द्वितीय स्थान श्री कबीर महंत (ग्राम मोहतरा), तृतीय स्थान श्री भानु प्रताप (ग्राम मोहतरा) ने प्राप्त कियाl इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती सुशीला भारद्वाज (ग्राम सिंघरा), द्वितीय स्थान श्रीमती कावेरी केवट (ग्राम पोता), तृतीय स्थान श्रीमती वर्षा राठौर (ग्राम सपिया) ने प्राप्त किया। विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग, महिला वर्ग, गणमान्य नागरिक, युवा सहित विभिन्न नागरिक शामिल हुएl इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को शतप्रतिशत मताधिकार का उपयोग के लिए शपथ भी दिलाया गयाl इसी प्रकार स्वीप कर्याक्रम के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्रामो मे स्वसहायत समूह के द्वारा रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, रैली आदि द्वारा मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के अवसर पर विभिन्न गणमान्य नागरिक, विकास विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, करारोपण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, गाम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत रोजगार सहायक, जनपद स्टॉप, पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, युवा सहित बिहान से जूडी महिलाए बडी संख्या मे शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here