Bhagalpur News: The accused of rape had gone to ask for forgiveness, the victim’s family killed him
बाथ (अजगैवीनाथ धाम)। आम तौर पर दुष्कृत्य या अन्य किसी जुर्म की सजा अदालतें सुनाती हैं, लेकिन यहां दुराचार के मामले में एक वृद्ध आरोपित को कथित तौर पर पीड़िता के परिवार वालों ने ही सजा-ए-मौत दे दी। वह भी तब जब दुष्कर्म का आरोपित उनके घर माफी मांगने गया था।
मामला बाथ प्रखंड के करहरिया पंचायत के पीपरा गांव का है। जहां छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के फरार आरोपित दिनेश प्रसाद सिंह की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर मृतक के बेटे ने क्या कहा
मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता को दूसरे की पाप की सजा दे दी गई। उसे तेजाब से नहला कर मार डाला गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पीपरा गांव में झाड़ी से आरोपित का शव बरामद किया है। वह मंगलवार, 23 जुलाई से अपने घर से लापता था।
मृतक के बड़े पुत्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि बीते दिन उसके पिता पर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वह पीड़िता के घर उसकी मां से माफी मांगने गए थे।
दुष्कर्म के फरार आरोपित का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद- पुलिस
पीड़िता के स्वजन का कहना है कि आरोपित उनके घर माफी मांगने आया था, लेकिन उसे ग्रामीणों को बुलाकर सबके सामने उसका पक्ष सुनने की बात कही गई। इसके बाद आरोपित चहारदीवारी कूद कर भाग गया। उसकी मौत कैसे हुई हमें इसकी जानकारी नहीं है।
तेजाब डालकर मार डाला
मामला बाथ प्रखंड के एक गांव का है.बीते दिन 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपित दिनेश प्रसाद सिंह की गांव में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. रेप पीड़िता के घर के पीछे झाड़ियों में शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के बेटे ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उसके पिता को दूसरे के पाप की सजा दी दी गयी, उसे तेजाब से नहलाकर मार डाला गया.
23 जुलाई से लापता था मृतक
मृतक 23 जुलाई से अपने घर से लापता था. उसके बड़े पुत्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा था. जिसके बाद वह 23 जुलाई को पीड़िता के घर उसकी मां से माफी मांगने गए थे. आरोपित द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगने का वीडियो भी पीड़िता के परिजनों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोप है कि उसी दिन उन्हें घर में बंद कर तेजाब से नहला कर मार डाला गया.
सिर पर मिले चोट के निशान
हालांकि, मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपीत दिनेश सिंह उनके घर माफी मांगने आया था. लेकिन उसे ग्रामीणों को बुलाकर सबके सामने उसका पक्ष सुनने की बात कही गई, जिसके बाद आरोपित चहारदीवारी कूदकर भाग गया. उसकी मौत कैसे हुई यह हम लोगों को नहीं मालूम. इस मामले में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना की जांच में पुलिस जुटी है. वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है.



