Fire in Garment company noida: A massive fire broke out in the company due to short-circuit, causing panic in the area, fire brigade team trying to control it
कोतवाली फेज तीन क्षेत्र स्थित दो कंपनी में शनिवार दोपहर आग लग गई। सूचना पर आठ फायर टेंडर लेकर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं। शुरुआत में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे इलाके के सेक्टर-135 के पास आज दोपहर को एक माल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की पहुंची दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
इस घटना के चलते नोएडा एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक जाम की स्थिरि बनी रही। इससे पहले कल ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी की एक सोसायटी में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में आग लग गई थी।
आग का दायरा कम हो रहा है। अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर राख होने की बात कही जा रही है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।
हालांकि आग बुझाने के बाद ही आग लगने का मुख्य कारण पता चल सकेगा। एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनी और फैक्ट्री में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आसपास की इमारत पर भी पानी की बौछार की जा रही है।
गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर 67 स्थिति बी 57 गारमेंट कंपनी में ये आग लगी. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक देखते ही देखते आग कंपनी में फैल गई. आग इतनी भयानक थी कि पड़ोस की कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया. फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां भेजी गई, जो कड़ी मशक्कत के साथ आग को बुझाने का काम कर रही है. राहत की बात यह रही कि आग लगने के साथ ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया. जिसके चलते किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई. फायर विभाग के साथ ही संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है. इस आग के बाद आस पास अफरा तफरा का माहौल नजर आया.
चीफ फायर अधिकारी ने कहा
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रथम दृष्टि आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है. आग को करीब करीब काबू में कर लिया गया है. आसपास की कंपनियों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है. जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा. आग बुझने के बाद ही नुकसान की जानकारी हो पाएगी.


