Motorola Edge 50 Launch: Will be launched today, the world’s thinnest Motorola phone, the style will be bold and beautiful
मोटोरोला एज 50 आज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इस फोन को लेकर एक खास बात जा कही गई है, वह ये है कि ये दुनिया का सबसे पतला MIL-810H मिलेट्री ग्रेडेट फोन होगा. साथ ही इसका कैमरा भी काफी खास होने वाला है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जहां से फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन पता चल गया है. ऐसा लग रहा है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा.
साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि इस फोन को पैंटोन फज़, जंगल ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. फोन को वेगन लेदर फिनिश और कोओवला ग्रे शेड में पेश किया जाएगा.
मोटोरोला एज 50 में 6.67 इंच का 1.5 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन मिलेगी, और ये 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और स्मार्ट टच फीचर के साथ आएगा. ये 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC से लैस होगा. फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को वर्चुअल रैम से बढ़ाया जा सकता है. फोन तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट को सपोर्ट करेगा.
कैमरे के तौर पर मोटोरोला एज 50 मोटो AI फीचर्स सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल सोन-लिटिया 700C प्राइमरी सेंसर से लैस होगा. फोन कैमरा यूनिट में 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल सेंसर भी शामिल होगा. फोन के फ्रंट कैमरे में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
पावर के लिए मोटोरोला एज 50 में 68W वायर्ड टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिलेगी, और ये MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ भी आएगा.
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा. कीमत को लेकर तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा.
15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन
मोटोरोला का अपकमिंग फोन फास्ट चार्जिंग को लेकर भी ग्राहकों का दिल जीतेगा। कंपनी का कहना है कि फोन 5000mAh बैटरी और 15w वायरलेस चार्जिंग फीचर और 68w Turbo Charge के साथ लाया जा रहा है। फोन को मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।
32MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा फोन
मोटोरोला का नया फोन फोटोग्राफी के लिए एक बढ़िया डिवाइस होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन को Sony LYTIA 700C Camera के साथ लाया जाएगा। फोन का कैमरा मोटो एआई के साथ काम करेगा। फोन 10MP 30x टेलीफोटो लेंस के साथ लाया जा रहा है। फोन 120 डिग्री अल्ट्रावाइड 13MP सेकेंडरी कैमरा से लैस होगा। फोन 13MP मैक्रो शूटर के साथ लाया जाएगा। फोन 32MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया जा रहा है।
खूबसूरत कलर और डिजाइन वाला फोन
मोटोरोला फोन तीन कलर ऑप्शन (Motorola Edge 50 Colour Options) में लाया जा रहा है। फोन को वीगन लेदर और Vegan Suede में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी फोन को ग्रीन, पीच और ग्रे कलर में ला रही है।
गिरने पर आसानी से नहीं डैमेज होगा फोन
मोटोरोला फोन को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, डिवाइस एक्सीडेंटल ड्रॉप के साथ लाया जा रहा है। एक्सट्रीम हाई टेम्प्रेचर में भी फोन इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन वाइब्रेशन और शॉक्स को लेकर भी बेहतर काम करेगा। डिवाइस वाइब्रेशन और शॉक रेजिस्टेंट होगा।
Motorola Edge 50 की कीमत और सेल डिटेल्स
बता दें, Motorola Edge 50 फोन लॉन्च होने के बाद ही इसकी कीमत (Motorola Edge 50 Price) और सेल डिटेल्स को लेकर आधिकारिक जानकारियां सामने आएंगी। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट से चेक किया जा सकेगा।



