Home Blog SBI के सर्विस मैनेजर का रास्ता रोक कर लूटपाट ! मामला दर्ज

SBI के सर्विस मैनेजर का रास्ता रोक कर लूटपाट ! मामला दर्ज

0

SBI service manager was robbed after being blocked on the way! Case registered

रायगढ़। SBI के सर्विस मैनेजर का रास्ता रोक कर दो बदमाशों के द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई की कोतरा रोड शाखा के सर्विस मैनेजर सुमन टोप्पो मंगलवार को बैंक का कामकाज निपटाने के बाद रात लगभग 9 बजे अपने घर सावित्री नगर जाने के लिए निकला था। दुर्गा चौक होते हुए मेहर गली पार करने के बाद नाले के पुल के पास दो युवकोंं ने उसकी एक्टीवा को रोका और गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट करने लगे।वही सुमन के पास रखे पर्स एवं बैग को भी उन्होंने छिन लिया था इस पर सुमन टोप्पो ने बचाव में शोर मचाया तो वे बैग व पर्स लेकर भाग गये। बैंक मैनेजर सुमन टोप्पो ने घटना की रिपोर्ट जुटमिल थाने में कराते हुए बताया कि पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार की आरसी व 8 सौ रूपए नगद थे तथा बैग में बैंक के मेन गेट व लॉकर की चाबी व बैंक संबंधित दस्तावेज थे जिन्हे लेकर बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने बैंक मैनेजर सुमन टोप्पो पिता रिवा टोप्पो की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 309 (4)(6) के तहत अपराध पंंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here