Yoga Day 2024: Scindia said- it is a symbol of spiritual ability, Shivraj said- Yoga is India’s wonderful gift to the world, ‘If you eat pizza-burger then it will not be possible…’ told the secret of staying fit
नई दिल्ली। 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में योगाभ्यास किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आग्रह किया कि लोग केवल योग दिवस के दिन ही योग न करें। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का प्रतीक है।
योग भारत की दुनिया को अद्भुत देन: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीने की कला और विज्ञान है। योग से केवल शरीर निरोग नहीं होता है। मन भी प्रसन्न होता है। बुद्धि भी प्रखर होती है। आत्मा भी परमात्मा की ओर बढ़ती है। यह भारत की दुनिया को अद्भुत देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने योग को संपूर्ण विश्व में पहुंचाया।
योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत की जो झमता हैं। केवल आर्थिक और सामाजिक क्षमता नहीं। आध्यात्मिक क्षमता भी है। उस आध्यात्मिक क्षमता की श्रेणी में योग एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह भारत की प्रचीनता और विशेषता को रेखांकित करता है। योग को अंतरराष्ट्रीय जगत पर उल्लेखनीय स्थान देना… यह प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प रहा है। हर वर्ष योग दिवस अंतरराष्ट्रीय जगत में मनाया जाता है।
सिंधिया ने कहा कि पिछले साल संयुक्त राष्ट्र संघ में 136 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के साथ योग दिवस मनाया था। यह केवल भारत की क्षमता का विषय नहीं है… बल्कि हमारे एक-एक व्यक्ति के अंदर शालीनता और शरीर में तंदुरूस्ती आए। आत्मा में शांति आए। यही सबसे बड़ी विशेषता है योग की। सिंधिया ने कहा कि भारत केवल अपने बारे में नहीं सोचता है। वह पूरी पृथ्वी के बारे में सोचता है। यही वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना है।
योग जोड़ता है, तोड़ता नहीं: रविशंकर प्रसाद
मैं पटना नगर निगम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें सफाई कर्मचारियों के साथ योग करने का अवसर दिया। योग जोड़ता है, तोड़ता नहीं। योग संस्कार है, तिरस्कार नहीं। योग विश्वास है, योग ऊर्जा है। श्रीनगर में योग किया जा रहा है… इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? यह अनुच्छेद 370 को हटाने की सफलता को दर्शाता है। मैंने सुना है कि पाकिस्तान में भी योग किया जाता है।
अठावले ने देशवासियों से की योग करने की अपील
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि योग करने से शरीर मजबूत होता है। मन की शांति और शरीर को अच्छा बनाने के लिए योग की बहुत आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में योग दिवस मनाने का निर्णय लिया था। आज गांव-गांव और शहर-शहर में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने देशवासियों से योग करने की अपील की।
पूरा विश्व आज योग का दीवाना: मप्र सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी देश और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 साल पहले संयुक्त राष्ट्र संघ से देश के गौरवशाली परंपरा के आधार पर योग का प्रस्ताव पारित कराया था। पूरा विश्व आज योग का दीवाना है।
योग ने जीवन बदला: रामदेव
योग युगों-युगों से था और युगों-युगों तक रहेगा। मैं भी 50 सालों से योग कर रहा हूं। एक दशक से हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग से बहुत लोग रोग मुक्त और व्यसन मुक्त हुए हैं। योग ने जीवन बदला है।
योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा: ओम बिरला
ओम बिरला ने कहा कि आज संपूर्ण दुनिया के अंदर भारत की संस्कृति, भारत का अध्यात्म और भारत का योग जोड़ने का काम कर रहा है। योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। योग हमारी आंतरिक ऊर्जा पैदा करता है। हमारी स्वास्थ्य चिंताओं को समाप्त करता है और कार्यकुशलता को बढ़ाता है। इसीलिए संपूर्ण दुनिया में आज योग की स्वीकारता है।
योग दिवस को लेकर क्या बोले शिवराज?
आपको बता दें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग दिवस के मौके पर खाने की आदतों पर बात की है. उन्होंने कहा कि हमें आयुर्वेद के अनुसार, जितनी भूख हो उससे कम खाना चाहिए. जो शरीर के लिए हितकारी हो, वही खाना चाहिए. शिवराज ने कहा कि बार-बार खाना भी ठीक आदत नहीं है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीने की कला और विज्ञान है. योग से केवल शरीर निरोग नहीं होता है. मन भी प्रसन्न रहता है. योग से ही बुद्धि भी प्रखर होती है. आत्मा भी परमात्मा की ओर बढ़ती है. यह भारत की दुनिया को अद्भुत देन है.
शिवराज ने बताया फिट रहने का राज
शिवराज सिंह चौहान से जब मीडिया ने उनके फिट होने का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि वे लंबे समय योग, प्राणायाम करते आ रहे हैं. एक बार एक्सीडेंट हो गया था. जिसके कारण कुछ योग करने में दिक्कत आती है. लेकिन मेरे फिट रहने का कारण योग ही है. क्योंकि मैं हर रोज कई सालों से येाग करता आ रहा हूं.
मुख्यमंत्री निवास पर आयेाजित हुआ योग कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान का शुभारंभ भी किया गया. श्री अन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करने वाले थे. बाद में पीएम ने योग दिवस पर संबोधन दिया.



