मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली/लोरमी : ग्राम अखरार में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। दुकान की अध्यक्ष श्रीमती सगीरा खान एवं सचिव श्रीमती कुमारी जससवाल पर आरोप है कि वे राशन वितरण में भारी अनियमितताएं कर रही हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल ने आरोप लगाया है कि हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं दिया जा रहा है, तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम पर फर्जी तरीके से राशन का उठाव कर शासन की योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुकेश जायसवाल ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिवस के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे मानस मंच, लोरमी के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन इस गंभीर मामले को नजरअंदाज करता है, तो वे जनहित में न्याय की लड़ाई अंतिम स्तर तक लड़ेंगे,
वही मुकेश जयसवाल का यह भी कहना है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान अखरार की संचालक अध्यक्ष श्रीमती सगीरा खान सचिव श्रीमती कुमारी जयसवाल के ऊपर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करें व 15 दिवस के अंदर कार्यवाही न होने पर मेरे द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल मानस मंच लोरमी के पास की जाएगा मुकेश जायसवाल ने यह भी बताया कि पूर्व में आपके कार्यालय में दिनांक 22. 5.2025 को उपमुख्यमंत्री के जनदर्शन दिनांक 21. 06.2025 को पुन आपके कार्यालय में 10.07.2025 को आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसका निराकरण नहीं किया गया एवं ग्राम पंचायत अखरार के संचालित राशन दुकान को मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह अखबार के द्वारा संचालित किया जाता है पूर्व में दिनांक 11. 11.2024 को अनुविभागीय अधिकारी रा. लोरमी को राशन की गड़बड़ी के संबंध में शिकायत किया गया था जांच में नापतोल में हेरा फेरी एवं अधिक स्टॉक लगभग 6 क्विंटल चावल नमक शक्कर मिलना पाया गया था पूर्व में जांच प्रतिवेदन दिनांक 26.02. 2022 को 14 मृत व्यक्तियों का राशन आहरण किया जा रहा था जो शिकायत जांच में सही पाया गया था पर अधिकारी के मिलीभगत से पूर्व में भी नोट सीट फाईल को अंतिम चेतावनी देते हुए नस्तीबंद किया गया था जो नियम के खिलाफ हैं वही मुंगेली जिला कलेक्टर से निवेदन करते हुए कहां है कि उक्त विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए समूह संचालक एवं जवाब देही अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाने की मांग किया गया, एवं सबूत के तौर पर विभिन्न आवेदन आवेदनपत्र में संलग्न करने की बात भी कही गई
वही लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के द्वारा जांच में सही पाया जाता है तो दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही गई है



