📍 थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 17.05.2026
🔷 आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 2100 रुपये जप्त।
🔷 उजियार अभियान के तहत थाना कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
🟦 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मो. मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियार अभियान” के तहत थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
🟦दिनांक 17.05.2026 को थाना प्रभारी श्री प्रतीक दादासाहब बनसोडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आतुरगांव में एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर महिला प्रधान आरक्षक सावित्री मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई।
🟦रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी अंकालू चतुर्वेदी पिता स्व. उदय उम्र 65 वर्ष निवासी आतुरगांव थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर के कब्जे से 04 नग पांच लीटर वाली जरकीन में कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2000 रुपये एवं बिक्री रकम 100 रुपये कुल जुमला 2100 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
🟦आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
👮♂️ कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
महिला प्रधान आरक्षक सावित्री मरकाम, आरक्षक ईश्वर साहू, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक रामप्रसाद साहू एवं महिला आरक्षक साविता नाग।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



