📍थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍जिला उ0ब0कांकेर
🥇दिनांक 01.04.2026
🔷अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं ढाबा में बैठाकर शराब पिलाने वाले 04 आरोपी पर की गई आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही।
🔷 आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी एवं देशी मंदिरा शराब कुल 10.52 लीटर शराब किमती जुमला रकम 5,000 रूपये ।
🔷थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस व्दारा अलग- अलग ढाबा पर की गई कार्यवाही।
🔸गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. सालिक कावडे पिता रिसऊ राम कावडे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गोर्वधन थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
02. बिरेन्द्र कुमार जुर्री पिता हिरालाल जुर्री उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुकरादाहा थाना केशकाल जिला कोण्डागाॅव।
03. ईश्वर सिंह कावडे पिता रिसऊराम कावडे उम्र 43 वर्ष निवासी कामलपुर थाना कांकेर जिला कांकेर।
04. रविन्द्र साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी गोविन्दपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
🔸बरामदगी का विवरणः- सालिक ढाबा से देशी मदिरा प्लेन शोले 20 नग पौवा एवं नगद रकम 240 कुुल जुमला किमती 1,840 रूपये व कोमलपुर कावडे़ ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट से देशी मदिरा प्लेन शोले 15 नग, गोल्डन गोवा 05 नग, बेगपाईपर 01 नग, मुडआफ 03 नग,थर्डर बोल्ट बियर 04 नग कुल जुमला रकम 3,400 रूपये।
🔸 घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे ‘उजियारा’ अभियान के तहत् दिनांक 31.03.2026 को थाना प्रभारी श्री बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0) के आदेश पर थाना स्टॉफ व्दारा विशेष टीम गठित कर कांकेर क्षेत्र में हाईवे रोड़ से लगे ढाबों का सघन चेकिंग किया गया जिसमें ग्राम कोमलपुर में स्थित ‘सालिक ढाबा’ व ‘कोमलपुर कावडे ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट’ एवं ‘कुंवर दादरा ढाबा’ गढपीछवाडी के ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट पर पुलिस टीम ने ढाबा को चारो तरफ से घेराबंदी कर ‘रेड की कार्यवाही’ कर सचांलको व्दारा अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी एवं शराब पिलाने हेतु रखे भारी मात्रा में शराब जप्त कर अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु ढाबा संचालको के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् अपराध क्र. 116/2026, 117/2026, एवं अपराध क्रमांक 119/2026 धारा- 34(1)(ख),34(2),36(ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही में लिया गया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का यह ‘उजियारा’ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
🔸पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप.निरीक्षक डी.आर.साहू, सहा उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, तेजेश्वर कश्यप, प्रधान आरक्षक 392 फलेश्वर कुदराम, गीतेश्वर कुलदीप,आरक्षक 645 शक्ति सिहॅ, आरक्षक 1184 अरूण मंडावी, आरक्षक 35 वयंत सरोज, आरक्षक 711 ईश्वर, आर. 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक 1471 रोशन ।
🔸 कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।



