International Nurses Day to be Celebrated Today; Preparations for Grand Event Complete
रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर आज 12 मई को जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नर्सेस समग्र कल्याण संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम आज दोपहर 03 बजे होटल श्रेष्ठा, में आयोजित होगा।आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष अवसर पर जिले के समस्त नर्सिंग स्टाफ को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा जाएगा।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सेस स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उनके सम्मान एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक आदरणीय श्री ओपी चौधरी जी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत जी तथा सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।आयोजन समिति ने जिले के समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


